📲
इस दिशा में रखेंगे शू रैक तो आएगी सुख-समृद्धि, जानिए एेसे ही वास्तु टिप्स

इस दिशा में रखेंगे शू रैक तो आएगी सुख-समृद्धि, जानिए एेसे ही वास्तु टिप्स

इस दिशा में रखेंगे शू रैक तो आएगी सुख-समृद्धि, जानिए एेसे ही वास्तु टिप्स
(Shutterstock)
विभिन्न मौकों के लिए हम सभी अलग-अलग जूते पहनते हैं। इसलिए शू रैक या शू कैबिनेट हमारे घर के फर्नीचर का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज हम आपको शू रैक रखने के  वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों की जानकारी दे रहे हैं। 
 
-शू रैक रखने की आदर्श दिशाएं पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम के कोने हैं। 
-शू रैक को कभी उत्तर, दक्षिण-पूर्व या पूर्व की दिशाओं में नहीं रखना चाहिए।
-अगर घर की एंट्रेंस उत्तर या पूर्व में है तो शू रैक को उस इलाके में न रखें। अगर एेसा संभव नहीं है तो इसे घर के बाहर रखें। 
-शू कैबिनेट्स को कभी बेडरूम, किचन या उस रूम में नहीं रखना चाहिए, जहां पूजा होती हो। बेडरूम में शू रैक रखने से शादीशुदा जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ता है।
-घर में फैले जूते, खासकर मुख्य द्वार के आसपास, घर में झगड़े पैदा कर सकते हैं। जूतों को हमेशा सही तरह से रखें और उन्हें कभी अव्यवस्थित तरीके से न छोड़ें। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है। 
-खुले हुए शू रैक की जगह बंद शू कैबिनेट लाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता फैलने से रोकता है। 
Last Updated: Wed Sep 06 2017

समान आलेख

@@Tue Feb 15 2022 16:49:29