📲
फेंग शुई: अगर घर में चाहते हैं सुख और समृद्धि तो लगाएं हाथी की मूर्ति, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

फेंग शुई: अगर घर में चाहते हैं सुख और समृद्धि तो लगाएं हाथी की मूर्ति, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

फेंग शुई: अगर घर में चाहते हैं सुख और समृद्धि तो लगाएं हाथी की मूर्ति, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
फेंग शुई के मुताबिक घर सजाने में हाथियों की मूर्ति का भी अहम रोल होता है। चीन में लोग इसे बहुत मानते हैं। इसमें कुछ चीजों को अपने आसपास रखा जाता है। फेंग शुई यिन (स्त्रीलिंग) और यैंग (पुलिंग) को बैलेंस करता है और ची (आसपास की ऊर्जा) के प्रवाह को बनाए रखता है। हाथी भगवान बुद्ध और गणेश का प्रतीक होता है, जो शक्ति, शांति और अच्छा भाग्य लेकर आता है। लेकिन एेसा तभी होगा, जब एक जगह पर हाथी की मूर्ति या तस्वीर को इस्तेमाल किया जाएगा। यह आम मान्यता है कि इस जानवर के जिस भी रूप का आप इस्तेमाल करते हैं, उसकी सूंढ ऊपर की ओर होनी चाहिए, ताकि सकारात्मक असर नजर आएं। मकानआईक्यू आज आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहा है, जिसके तहत आप सजावट में हाथी का इस्तेमाल करके घर में पॉजिटिविटी ला सकते हैं। -हाथी या उसके जोड़े को आप घर के मुख्य द्वार के सामने रख सकते हैं। अगर घर का दरवाजा बड़ा है तो आप बड़ी मूर्ति भी खरीद सकते हैं। इसे रखने से पहले और सकारात्मक नतीजे पाने के लिए यह सुनिश्चित कर लें कि उनका चेहरा अंदर की ओर हो। -हाथियों को संरक्षक भी माना गया है। इसलिए जो लोग बुरी शक्तियों और नकारात्मक प्रभाव से सुरक्षा चाहते हैं, वह हाथी के जोड़े को इस तरह रखें, ताकि उनका मुंह बाहर की ओर हो। यह ची के नुकसान को रोककर संतुलन बनाएगा। -कपल के बीच प्यार बढ़ाने के लिए हाथी के जोड़े को मूर्ति, पेंटिंग या तकिये के कवर्स के रूप में रखें। -मां और बेटे के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए मादा हाथी और उसके नन्हे बच्चे की मूर्ति या पेंटिंग लाएं और उसे बच्चों या माता-पिता के कमरे में रख दें। -बच्चे पढ़ाई में अच्छा करें, इसके लिए आप उनके कमरे में हाथी के प्रतीकों को खिलौनों, मूर्ति, वॉलपेपर या तकिये के कवर के रूप में लगा सकते हैं। लेकिन इसे सिर्फ बच्चे की स्टडी टेबल पर ही लगाएं। -अपने करियर में सकारात्मक ग्रोथ लाने के लिए हाथी की मूर्ति को अपने अॉफिस के फ्रंट गेट पर लगाएं। अगर घर पर आपने कोई काम करने की जगह बनाई हुई है, तो वहां भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हाथी बुद्धि और शक्ति का प्रतीक होता है, जो आपके करियर में भी ऊर्जा भर देगा। अगर आपकी डायरी या वर्क स्टेशनरी पर हाथी का चेहरा है तो यह आपकी लीडरशिप क्वॉलिटी को बढ़ाता है और प्रेशर में भी अच्छा काम कर पाएंगे। -जीवन में संतुलन पाने के लिए हाथी की एेसी तस्वीर चुनें, जिसने कुछ पकड़ा हुआ हो। उदाहरण के तौर पर यह क्रिस्टल की गेंद या कोई अन्य चीज हो सकती है। हाथी का यह रूप आपके जीवन की सभी चीजों को संतुलित करता है। -भारतीय घरों में भगवान गणेश का रोल बेहद अहम होता है। उनकी पूजा सबसे पहले होती है और कोई नया काम शुरू करने से पहले भी उनकी अराधना की जाती है। तो घर में सुख-शांति लाने के लिए गणेश जी की प्रतिमा से बेहतर और क्या हो सकता है।
Last Updated: Fri Mar 22 2024

समान आलेख

@@Tue Jul 09 2024 14:43:14