📲
घर किराये पर ले रहे है तो साथ रखे ये लीगल चेकलिस्ट

घर किराये पर ले रहे है तो साथ रखे ये लीगल चेकलिस्ट

घर किराये पर ले रहे है तो साथ रखे ये लीगल चेकलिस्ट
No-objection certificate is a certificate that specifies conditions for rent/lease, some do not allow bachelors and may have other forms of bias that is defined in the document.(Dreamstime)
जब प्रॉपर्टी रेंट पर देते हैं तो कई चीजें आपके नियंत्रण में होती हैं। लेकिन घर रेंट पर देते वक्त कुछ बुनियादी गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है। हर राज्य में किरायेदारी कानून अलग-अलग हैं। ये दिशानिर्देश कुछ सामान्य कानूनों तक सीमित हैं। इन दस्तावेजों का वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। हालांकि अॉफिसों परिसरों में लीगल टीमें होती हैं, जो सभी औपचारिकताओं को देखती हैं। आरामदायक अपार्टमेंट की तलाश कर रहा कोई शख्स न तो एेसी चीजों की अहमियत नहीं समझता और न ही उसे एेसी जानकारियों की वेरिफिकेशन का मौका मिलता है।
घर रेंट पर देने से पहले इन अहम दस्तावेजों की होगी जरूरत:
1.टाइटल डॉक्युमेंट्स: इससे साबित होता है कि घर को रेंट या लीज पर देने वाला जगह का असली मालिक है।
2.शेयर सर्टिफिकेट्स: जो जगह रेंट पर दी जा रही है वह को-अॉपरेटिव सोसाइटी या कॉलोनी का हिस्सा है। इसलिए शेयर सर्टिफिकेट्स को जांचने की जरूरत है।
3.इलेक्ट्रिसिटी बिल: यह मकानमालिक के नाम पर होना चाहिए।
4.रहने की जगह के बिल्ड-अप एरिया का वेरिफिकेशन: इसे क्वॉलिफाइड आर्किटेक्ट के द्वारा होना चाहिए।
5.नो-अॉब्जेक्शन सर्टिफिकेट: यह वो सर्टिफिकेट है, जिसमें रेंट/लीज की मुख्य शर्तों के बारे में लिखा होता है। कुछ लोग कुंवारों को घर नहीं देते और अन्य बातें भी दस्तावेज में लिखी होती हैं।

रेंटल अग्रीमेंट फॉर्मेट

लीज अग्रीमेंट में कई एेसे पहलू हैं, जिनके बारे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। हालांकि, तीन सबसे अहम पहलुओं को बाकियों पर प्राथमिकता दी जाती है। इसमें लाइसेंस पीरियड, कुल लाइसेंस पीरियड के दौरान लाइसेंस फीस की स्थिरता और घर से जुड़ी लागत पर स्पष्टता जैसे म्युनिसिपल टैक्स, सोसाइटी फीस, अन्य शुल्क इत्यादि। एेसे में मकानमालिक से एेसी लागत सहन करने की उम्मीद की जाती है। घर किराए पर लेने से पहले अगर आपने कोई रकम जमा की है तो उसके बारे में एक निश्चित क्लॉज होना चाहिए। इसके अलावा लीज खत्म हो जाने के बाद डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा, इसका भी जिक्र होना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रिसिटी बिल और टेलीफोन बिल के लिए किया डिपॉजिट शामिल होता है। अगर उम्मीदें पूरी न हों, उस स्थिति में क्या होगा, इसके बारे में भी लिखा होना चाहिए। आमतौर पर लीज खत्म होने के 7 दिनों के भीतर सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाया नहीं जाता, लेकिन हर दिन की देरी पर इसे ब्याज के साथ लौटाया जाना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि मकानमालिक परिसर में होने वाली क्षति के लिए डिपॉजिट में से पैसा न रख ले।

किराये पर देने से पहले मकानमालिक इनका रखें ध्यान:

-बातचीत के लिए कुछ छूट के साथ मार्केट वैल्यू के आधार पर किराये की राशि का अनुमान लगाएं।
-जो इंसान घर किराये पर लेने का अनुरोध कर रहा है उसकी जांच जरूर कर लें। इसके लिए रोजगार और पद भी देखा जा सकता है।
-लीज की समयावधि स्पष्ट रखें।
-सत्यापन के लिए सभी अहम दस्तावेजों को सामने रखें।

घर किराये पर देने से पहले मकानमालिकों के लिए कानूनी टिप्स:-

-लीज अग्रीमेंट पर साइन: यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि जो भी मकानमालिक है, वह अग्रीमेंट पर साइन कर उसे वैध बना सके।
-फर्निशिंग के लिए अकाउंटिंग: सुनिश्चित कर लें कि लीज अग्रीमेंट में घर में मौजूद सभी चीजों और उनकी अनुमानित कीमत का जिक्र हो।
-प्लंबिंग चेक: जो शख्स किराये पर घर दे रहा है, उसके लिए इसकी जांच जरूरी है। प्लंबिंग में किसी भी तरह की लीकेज की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही देखभाल की लागत भी उसमें शामिल होनी चाहिए। अग्रीमेंट बनने से पहले इन सब पर विचार-विमर्श होना चाहिए।
यह भी जान लें: आमतौर पर लीज अग्रीमेंट की अवधि 11 महीने (2 महीने के नोटिस पीरियड के साथ) की होती है। नोटिस का क्लॉज अनिवार्य होता है। आपसी सहमति के आधार पर लीज हर 11 महीने के बाद रिन्यू कराई जा सकती है। इसके अलावा एक खंड यह भी होना चाहिए जो मकानमालिक के पास बकाया रहने तक आपको किराये पर कब्जे की इजाजत दे सके। उन क्लॉज के बारे में स्पष्ट रहें जो कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन को दर्शाते हैं और देखें कि आप अच्छी तरह सुरक्षित हैं। किरायेदार को उन स्थितियों में भी कवर किया जाना चाहिए, जहां बिक्री, लीज, ट्रांसफर इत्यादि होते हैं। एेसे में नोटिस पीरियड आपको बचा सकते हैं, ताकि आप कोई अन्य इंतजाम कर सकें।
इसके अलावा बतौर किरायेदार आप प्राकृतिक आपदा से भी सुरक्षित होने चाहिए। अगर आपको किसी कारणवश जगह बदलनी पड़ रही है तो उस जगह के पैसे न दें, जहां आप आगे रह नहीं सकते। यह देख लें कि नई जगह पर कार पार्किंग और अन्य रखरखाव जैसी सुविधाएं मौजूद हों।
Last Updated: Thu Apr 22 2021

समान आलेख

@@Tue Feb 15 2022 16:49:29