📲
इस तरह आपके घर में चार चांद लगी सकती हैं आर्टिफिशल छत

इस तरह आपके घर में चार चांद लगी सकती हैं आर्टिफिशल छत

इस तरह आपके घर में चार चांद लगी सकती हैं आर्टिफिशल छत
(Shutterstock)
कंस्ट्रक्शन के वक्त जिस चीज पर सबसे कम ध्यान दिया जाता है, वह है छत। लेकिन एेसे कई तरीके हैं, जिसमें छत ही आपके कमरे में चार चांद लगा सकती है। आजकल आर्टिफिशल छतों का ट्रेंड खूब चल रहा है। घर खरीददारों और मालिकों को भी यह बहुत पसंद आ रही है। आज हम आपको आर्टिफिशल छत के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। क्या होती है आर्टिफिशल छतें: इन्हें नकली छतें भी कहा जाता है, जो मौजूदा छत के नीचे बनाई जाती हैं। इन्हें ड्रॉप्ड सीलिंग, टी-बार सींलिंग, सस्पेन्डड सीलिंग या ग्रिड सीलिंग भी कहा जाता है। इस तरह की छतें पहले सिर्फ कमर्शियल कंस्ट्रक्शन के दौरान इस्तेमाल होती थीं। असली छत और आर्टिफिशल छत के बीच का हिस्सा लाइट और एयर कंडीशनर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन समय के साथ डिजाइनों में आए बदलाव के कारण अब घरों में भी आर्टिफिशल छतों का इस्तेमाल होने लगा है। आमतौर पर नए बने घरों में इनका यूज होता है। आर्टिफिशल छत घर को नया लुक देने के लिए बेस्ट अॉप्शन है। कमर्शियल बिल्डिंग में जिप्सम बोर्ड या स्टील पैनल का इस्तेमाल कर असली छत को ब्लॉक कर दिया जाता है। वहीं आम घरों में प्लास्टर अॉफ पेरिस (पीओपी) की मदद से डिजाइनर लुक दिया जाता है। आर्टिफिशल छतों के अलग-अलग डिजाइन आपके घर को और खूबसूरत बनाते हैं। क्यों लगवानी चाहिए? -अगर आपके घर की छत ऊंची है तो आप लाइट के जरिए घर को और सुंदर बना सकते हैं। इस तरह की छतों से आप कमरे में ज्यादा गहराई कर सकते हैं, जिससे ऊंची और नीची छत के बीच का अंतर साफ दिखता है। -इस तरह की छतें लाइटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले तारों को छुपा लेती हैं। -कमरे को और खूबसूरत बनाने के लिए आप प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) का इस्तेमाल कर ऊंची छतों पर सुंदर नक्काशी भी बनवा सकते हैं। -इसमें आवाज को सोखने की क्षमता होती है, जिससे आपका कमरा शांत और आरामदायक हो जाता है। -इसमें गर्मी को सोखने की भी क्षमता होती है। लेकिन इसका भी ध्यान रखें: -अगर इसकी देखभाल ठीक से नहीं की गई तो आर्टिफिशल छतें मकड़ियों और दीमकों का घर बन सकता है। -अगर आपके घर की छतें ज्यादा ऊंची नहीं है तो आर्टिफिशल छत लगवाने से कमरा छोटा लग सकता है। -आर्टिफिशल छत असली छत के जितनी मजबूत नहीं होती। एेसे में भारी लाइटें लगवाने या कोई दुर्घटना होने पर आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है।
Last Updated: Thu Apr 25 2019

समान आलेख

@@Tue Feb 15 2022 16:49:29